मल्लिका ने कान में किया सांपों को किस
बॉलीवुड स्टार मल्लिका सहरावत ने फ्रांस के कान में हंगामा खड़ा कर दिया। वह सांपों को अपने इर्द-गिर्द लपेटे फेस्टिवल में लेकिन मल्लिका यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने सांपों को किस भी किया। और किस करते हुए फोटो भी खूब खिंचवाए। यह सब किया अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए।
देखें : मुंबई की सड़क पर पैदल निकले रितिक
दरअसल, आजकल मल्लिका अपनी आनेवाली फिल्म 'हिस्सस...' के प्रमोशन में जुटी हैं। कान्स फेस्टिवल में भी वह अपनी फिल्म को जमकर प्रमोट कर रही हैं। इस फिल्म में वह नागिन का किरदार निभा रही हैं। बस इसी के चलते वह सांप लेकर कान्स में पहुंच गईं। मल्लिका ने यहां जाने से पहले इस बारे में ट्वीट किया कि इतिहास बनने वाला है। फिल्म 'हिस्सस...' को हॉलिवुड के जेनिफर लिंच ने डायरेक्ट किया है। इसमें भारतीय ऐक्टर्स इरफान खान और दिव्या दत्ता भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications