HATE SELFIE: परिणीति को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं.....
[गपशप] परिणीति चोपड़ा को सुबह सुबह उठना बिल्कुल पसंद नहीं है और ये बात उन्होंने एक तस्वीर के ज़रिए ट्विटर और इंस्टाग्राम के ज़रिए शेयर की। इस तस्वीर में परिणीति एक कार में बैठी दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने कोई मेकअप नहीं किया हुआ है। उन्होंने गुलाबी रंग की पूरी बांह वाली टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर लिखा था-'चियर अप।'
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मेरी स्वेटशर्ट भी मुझसे मुस्कुराने के लिए कह रही है। प्यारी स्वेटशर्ट! क्या तुम्हें मालूम है कि यह कितनी सुबह-सुबह का वक्त है? चिड़चिड़ी हो रही हूं। मैं सुबह उठने वाली शख्स नहीं हूं।"
[MISTAKE: परिणीति की उस गलती के लिए दीपिका कहेंगी THANK U!]
परिणीति पिछली बार 'किल दिल' फिल्म में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। इसके बाद परिणीति चोपड़ा एक लंबे ब्रेक पर चल रही है और सही फिल्म का इंतज़ार कर रही हैं।
[CONFIRM: सलमान खान ने किया सैफ और परिणीती को साइन]
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications

