''न ही सलमान, न आदित्य चोपड़ा.. किसी ने मुझे यह फिल्म ऑफर नहीं की....''
[गपशप] जी हां, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा का कहना है कि सुल्तान उन्हें नहीं मिली.. और इसका उन्हें कोई अफसोस नहीं। क्योंकि सुल्तान उन्हें कभी ऑफर ही नहीं की गई थी। परिणीती ने कहा कि न ही सलमान, न ही आदित्य चोपड़ा.. किसी ने उन्हें यह फिल्म ऑफर नहीं की थी।
बता दें, सुल्तान के लिए अनुष्का शर्मा को लॉक किया गया है। जबकि अफवाहों में था कि इस फिल्म के लिए परिणीति फर्स्ट च्वॉइस हैं। खैर, परिणीति से जुड़ी एक और बात हमारे सामने आई है।
REVEALED: 'सुल्तान' में कुछ ऐसा होगा अनुष्का शर्मा का किरदार!
सुल्तान खोने का अफसोस परिणीति को शायद अब इसीलिए भी न हो क्योंकि उनके खाते में अब 'धूम 4' आ चुकी है। जी हां, अफवाहों की मानें तो धूम सीरिज की चौथी फिल्म में परिणीति एक्ट्रेस होंगी। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
बहरहाल, यदि यह अफवाह सच हो जाती है तो कोई शक नहीं कि परिणीति के हाथों जैकपॉट लगी है। खैर, यहां हम देखते हैं कि परिणीति के साथ साथ कितनी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था सुल्तान का नाम-


Click it and Unblock the Notifications


