OUCH: एक्ट्रेस ने किया इंकार.. 'सलमान खान की दबंग 3 मुझे ऑफर भी नहीं हुई है....'
सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' में होने की बात से खुद एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इंकार किया है। जी हां, कुछ दिनों खबर आई थी कि फिल्म दबंग 3 में रज्जो के किरदार के लिए परिणीति चोपड़ा ने सोनाक्षी सिन्हा को रिप्लेस कर लिया है। इस खबर से परिणीति फैंस काफी उत्साहित भी हो गए थे।

लेकिन बता दें, परिणीति चोपड़ा ने इस खबर को गलत बताया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान परिणीति ने साफ कहा दबंग 3 को लेकर मुझे कोई जानकारी है। मुझे खुद खबरों से यह बात पता चली है।
एक हीरो- हीरोइन ने अचानक ही कर लिया KISS.. सभी को लगा SHOCK!
परिणीति ने कहा कि, जहां तक मुझे पता है फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर ही काम चल रही है। और यदि मुझको यह रोल ऑफर किया जाता है तो मैं खुशी खुशी तैयार हो जाउंगी।
''फिलहाल सलमान खान बिजी हैं.. 'दबंग 3' की शूटिंग अगले साल पक्की..''
गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा फिलहाल यशराज बैनर तले बन रही फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में परिणीति के साथ आयुष्मान खर्राना हैं। वहीं परिणीती ने सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट होमी अदजानिया की फिल्म भी साइन की है। बहरहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दबंग 3 परिणीति के हाथों में जाती है या नहीं!


Click it and Unblock the Notifications













