OUCH: परिणीति चोपड़ा की आदित्य चोपड़ा ने कर दी छुट्टी?
[गपशप] परिणीति चोपड़ा याद हैं ना। आजकल वो फिलहाल कुछ नहीं कर रही हैं। और जिस हिसाब से उनका करियर जा रहा था और जैसी फिल्मे वो कर रही थीं, बेहतर है कि वो कुछ ना ही करें। आजकल परिणीति चोपड़ा ने फिल्मों से ब्रेक लिया हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें ये लंबा ब्रेक दिया है आदित्य चोपड़ा ने।
आदित्य ने परिणीति को सलाह दी है कि फिलहाल फिल्में करने की बजाय वो बैठकर ये ध्यान दें कि उन्होंने पिछली फिल्में क्यों की। इतना ही नहीं फिलहाल वो फिल्में ना ही साइन करें तो बेहतर है और खुद पर ध्यान दें।
परिणीति का यशराज फिल्म्स के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट था लेकिन अपने करियर की 6 फिल्मों में से उन्होंने पांच यशराज फिल्म्स के साथ की हैं। लेकिन अब आदित्य चोपड़ा ने शायद परिणीति को ये लंबी छुट्टी लेने की सलाह दे डाली है और परिणीति उस पर दिल - जान से अमल कर रही हैं।
ALSO SEE PICS:Kill Dil, जुम्मे के दिन किया चुम्मे का वादा
हालांकि इन सब बातों का असर परिणीति के एड पर नहीं पड़ा है और फिलहाल वो 10 ब्रांड्स की एंबैसेडर हैं। फिल्म नहीं तो क्या ब्रांड ही सही। वैसे हम ये सोच रहे हैं कि जब सोनाक्षी इंडियन आईडल जूनियर की जज बन सकती हैं तो परी को कोई ऑफर नहीं मिले क्या?
रणवीर की लीला बनने के लिए दीपिका को किल कर सकती हैं परिणीति!


Click it and Unblock the Notifications
