OMg! सलमान की 'शुद्धि' और सनी लियोन की 'एक पहेली लीला' है SAME
[गपशप] और एक बार फिर 'शुद्धि' खबरों में....जी हां, करण जौहर की ड्रीम प्रोजेक्ट 'शुद्धि' की जबसे नींव रखी गई है, विवाद हैं कि इसे छोड़ने का नाम ही नहीं ले रहे। बहरहाल, इस बार खबरों में आने का कारण इसकी कास्ट नहीं, बल्कि इसकी कहानी है।
करण जौहर की यह फिल्म पहली बार चर्चा में आई थी, जब खबरें आई थी कि इस फिल्म के साथ एक बार फिर ऋतिक रोशन और करीना कपूर साथ आएंगे। लेकिन फिर ऋतिक ने फिल्म को न कर दिया..अब वजह चाहे जो भी हो। बहरहाल, ऋतिक के बाद यह फिल्म आकर गिरी सलमान खान की झोली में।
सलमान फिलहाल बजंरगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग में बिजी हैं। इन दो फिल्मों को खत्म करने के बाद वे 'शुद्धि' की शूटिंग करेंगे। लेकिन ताजा खबर है कि अब फिल्म की कहानी में भी दिक्कत आ रही है।
Review- एक पहेली लीला
कहानी है सेम टू सेम
सूत्रों की माने तों, सनी लियोन की ताजा रिलीज फिल्म 'एक पहेली लीला' की कहानी और 'शु्द्धि' की स्टोरीलाइन काफी हद तक एक जैसी है। एक पहेली लीला में सनी के किरदार को कई शेड्स दिए हैं, गांव की गोरी से लेकर विदेश से आई मार्डन लड़की तक।
DETAILS: जानें क्या है सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान'..
दो जन्मों की कहानी
एक पहेली लीला की कहानी दरअसल दो जन्मों की है, जहां पिछला जन्म लीला (सनी लियोन) के आज को प्रभावित करता है। और 'शुद्धि' में यही काम सलमान करते दिखेंगे।
बहरहाल, यदि ये बात सच है कि तो शूटिंग से पहले करण जौहर को एक बार फिर अपनी इस ड्रीम फिल्म की कहानी पर काम करना पड़ेगा। क्योंकि जो रोल सनी लियोन सिल्वर स्क्रीन पर निभा चुकी हों, वह सलमान खान को करते दर्शक कतई नहीं देख पाएंगे।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications



