लीजिये जैकलीन के कारण तोड़ी सलमान ने कसम, किया लिपलॉक सीन!
जैकलीन फर्नाडी़ज के कारण सलमान ने अपनी 25 साल पुरानी कसम तोड़ दी
फिल्म की टीम से जुड़े एक सदस्य ने मीडिया से कहा, "सलमान ने फिल्म में अपनी प्रेमिका के साथ एक अंतरंग दृश्य दिया है। यह विरला ही होता है, जब सलमान पर्दे पर ऐसा करते दिखते हैं। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि 'किक' में सलमान का लिपलॉक सीन है या फिर बेड सीन लेकिन बस इतना कहा कि सलमान ने फिल्म के लिए अपनी कसम तोड़ दी है।
वैसे आपको बता दें कि इस फिल्म के जरिये पहली बार साजिद नाडियावाला भी निर्देशन में उतर रहे हैं। फिल्म को लेकर सलमान के चाहने वालों के बीच जबरदस्त उत्साह है और बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के गाने वैसे ही पहले हिट हो चुके हैं।
देखते हैं सलमान के चाहने वालों की उम्मीदें 'किक' से पूरी होती हैं या नहीं, फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं। उम्मीद की जा रही है कि सलमान खान की 'किक' इस बार ईद पर उनको ईदी जरूर देगी।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/zHPvJrfti4A?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications
