SHOCK: नहीं छप पाएंगे शाहिद की शादी के कार्ड!
[गपशप] शाहिद कपूर की शादी के लिए फैन्स काफी एक्साईटेड थे लेकिन शाहिद कपूर इसे बेहद निजी समारोह रखना चाह रहे हैं। आलम ये है कि उनकी शादी के कार्ड भी नहीं छपवाए जा रहे हैं। जी हां, किसी तरह ये खबर तो लीक हो गई कि शाहिद कपूर ग्रीस में शादी करेंगे लेकिन अब इसके आगे वो किसी को कुछ पता नहीं लगने देना चाहते।
इसलिए शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के परिवार वालों ने ये डिसाइड किया है कि शादी के कार्ड नहीं छपेंगे। शादी में इंडस्ट्री के किसी भी व्यक्ति को इंविटेशन नहीं मिला है और शादी में केवल दोनों परिवारों के रिश्तेदार शामिल होंगे। शादी बेहद निजी समारोह में 10 जून को होगी।
[PICS: शाहिद कपूर- मीरा की एक छोटी सी लव-स्टोरी..10 दिलचस्प बातें]
इसलिए सबको लगा कि कार्ड की वैसे भी क्या ज़रूरत है। मीरा राजपूत के घर वाले भी नहीं चाहते कि उनके घर के निजी समारोह को मीडिया की इतनी लाईमलाईट। वैसे शाहिद कपूर ने ये तो हद कर दी। जब आप एक सेलिब्रिटी हैं तो ये याद रखना चाहिए कि आपको फैन्स ने बनाया है तो फैन्स के लिए इतना तो बनता था!


Click it and Unblock the Notifications

