Exclusive: आमिर के प्रीमियर में 'खान' की तलाश

आज बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट आमिर खान की फिल्म 'तलाश' पर्दे पर आयी है। फिल्म के लिए बेताब लोगों ने एंडवास टिकट पांच दिन पहले ही खरीद लिये हैं जिसके चलते यह फिल्म रिलीज से पहले ही 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है। फिल्म की रिलीज से पहले कल यानी गुरूवार को फिल्म का भव्य प्रीमियर हुआ जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज पहुंचे और फिल्म की जोरदार तारीफ की लेकिन इस प्रीमियर में वो नहीं पहुंचे जिनको सबकी नजरें खोज रही थीं।

आप समझ गये होंगे ना कि हम किसकी बातें कर रहे हैं, जी हां यहां बात हो रही है खान बंधुओं की। आमिर के इस भव्य प्रीमियर में ना तो शाहरूख खान दिखायी दिये और ना ही सल्लू मियां और तो और फिल्म की हिरोईन करीना के होने के बावजूद प्रीमियर में सैफ अली खान भी नदारद रहे। अब सोचने वाली बात यह है कि आखिर तीनों खान आये क्यों नहीं? क्या आमिर ने उनको बुलावा नहीं भेजा जबकि फिल्म के निर्माता खुद आमिर खान ही है।

जरा पीछे चलते हैं किंग खान की फिल्म 'जब तक है जान का' प्रीमियर हुआ था, आमिर खान को बुलावा गया था, वो पहुंचे भी थे और मीडिया में आकर दिल से फिल्म की कामयाबी की दुआ मांगी थी लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि शाहरूख खान प्रीमियर में नहीं पहुंचे। यही सवाल सलमान के लिए भी उठता है क्योंकि शाहरूख-आमिर तो भले ही एक-दूसरे को पसंद ना करते हों लेकिन आमिर-सलमान तो लंगोटिया यार है फिर वो क्यों नहीं फिल्म देखने पहुंचे।

आखिर हो क्या गया? क्या सलमान-शाहरूख को आमिर की फिल्म 'तलाश' से कोई खतरा है, क्या दोनों को लगता है कि 'तलाश' उनकी फिल्मों 'एक था टाईगर' और 'जब तक है जान 'के रिकार्ड को तोड़ देगी? कारण जो भी हो लेकिन सच्चाई यही है कि दोनों हीरो 'तलाश' को देखने नहीं पहुंचे।

सलमान-शाहरूख और आमिर की बात तो समझ में भी आती है लेकिन सैफ अली खान क्यों प्रीमियर में नहीं पहुंचे यह समझ के परे हैं। फिल्म उनकी बीवी करीना कपूर की है, शादी के पहले की आखिरी फिल्म 'हिरोईन' के प्रीमियर में तो सैफ आये थे लेकिन तलाश में क्यों नहीं आये, यह बड़ी चौंकाने वाली बात है।

आम तौर पर शादी के कुछ सालों बाद पति को पत्नियों में दिलचस्पी नहीं रहती है यहां तो शादी को एक महीना हुआ है और मियां सैफ, बेगम करीना की पिक्चर देखने नहीं आये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X