आमिर की 'तलाश' में शामिल हुए बॉलीवुड सितारे- देखें तस्वीरें
आमिर खान की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'तलाश' रिलीज हो चुकी है। रिलीज के पहले ही फिल्म ने 135 करोड़ी की कमाई करके इस साल की हिट फिल्मों में अपना नाम शामिल कर लिया है। आमिर खान, करीना कपूर और रानी मुखर्जी की तिकड़ी बॉक्स ऑफिस पर कुछ नये रिकॉर्ड तोड़ने और कुछ नये रिकॉर्ड बनाने को पूरी तरह से तैयार नज़र आ रही है। फिल्म को काफी अच्छे रिव्यूज भी मिल रहे हैं सिर्फ आमिर खान ही नहीं बल्कि पूरी टीम को फिल्म की सफलता का श्रेय दिया जा रहा है।
30 नवंबर को रिलीज हुई तलाश फिल्म की रिलीज का आमिर के फैन्स पिछले साल से इंतजार कर रहे थे लेकिन किन्ही कारणों से टलते टलते आखिरकार आज रिलीज हुई। तलाश के प्रमोशन के लिए आमिर खान ने कई बड़े शहरों में जाकर फिल्म के बारे में बात की और लोगों से फिल्म को देखने की गुजारिश भी की। तलाश में रीमा कागती ने फिल्म की कहानी और सस्पेंस को बहुत ही खूबसूरती से आगे बढ़ाया है। फिल्म का हर एक किरदार फिल्म की जरुरत था किसी भी पल ऐसा महसूस नहीं हुआ की फिल्म का कोई सीक्वेंस जबरदस्ती फिल्म में डाला गया है।
'तलाश' की रिलीज से एक दिन पहले फिल्म का प्रीमियर रखा गया। प्रीमियर के दौरान बॉलीवुड के कई बड़े बड़े कलाकार नज़र आए। आमिर खान, रानी मुखर्जी, करीना कपूर, रीमा कागती, फरहान अख्तर के अलावा और भी कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज शामिल हुए। सभी ने तलाश फिल्म की तारीफ की। आमिर खान की तलाश फिल्म इस साल की हिट फिल्मों में रिलीज से पहले ही शामिलता होती नज़र आ रही है साथ ही इस फिल्म के रिलीज होने से शाहरुख खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जब तक है जान' के बिजनेस के ठप्प पड़ने की आशंका भी नज़र आ रही है। फिल्हाल आइये आपको दिखात हैं तलाश फिल्म के प्रीमियर पर आए सेलिब्रिटीज की तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications











