सलमान ने शाहरूख के करण पर डाला डाका!

पहले फरहा खान और अब करण जौहर जो कभी शाहरूख के दिल के टुकड़े हुआ करते थे वो आज सलमान के साथ नजर आ रहे है, जीं हां खबर आ रही है कि शाहरूख के बेस्ट फ्रेंड करण जौहर को अब किंग खान नहीं बल्कि सलमान खान रास आ रहे हैं। तभी तो उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म में शाहरूख की जगह सलमान को लेने की बात कही है। आपको बता दें कि सलमान ने धर्मा प्रोडक्शन्स की 1998 में आई फिल्म "कुछ कुछ होता है" में काम किया था। अब 13 साल बाद सलमान को धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ दोबारा काम करने का मौका मिल रहा है।

कुछ समय पहले करन ने सलमान को अपने टॉक शो कॉपी विद करण पर आने का प्रस्ताव रखा था। सलमान ने इस शर्त पर हामी भरी थी कि इसके बदले करन को उसकी फाउंडेशन के लिए डोनेशन देना पड़ेगा उस वक्त तो करन नहीं माने लेकिन अब वे धर्मा प्रोडक्शन की अगली फिल्म के लिए सलमान के पास पहुंचे। इस फिल्म का निर्देशन रेंसिल डिसेल्वा करेंगे।

बॉलीवुड में दो जिस्म और एक जान के नाम से जाने जाने वाले शाहरूख-करण अब शायद पूराने दिनों की बात हो जायेगी, क्योंकि किंग खान और दंबग सलमान एक दूसरे की शक्ल भी देखना नहीं चाहते है, खैर इससे पहले फरहा ने भी अपनी फिल्म शाहरूख की जगह अक्षय और सलमान को ले लिया था , उनकी फिल्म तो नहीं चली जिसके बाद फरहा बैक फुट पर आ गयीं, अब देखना दिलचस्प होगा कि करण जौहर का क्या होता है? और शाहरूख मियां की क्या प्रतिक्रिया आती है?

आपको बता दें कि कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कल हो ना हो, कभी अलविदा ना कहना और माइ नेम इज खान ये वो फिल्में हैं जिनसे किंग खान ने नंबर वन पोजिशन हासिल की है, लेकिन ये सभी फिल्में करन जौहर की बनायी हुई है। खैर लगता है कि दबंग ने किंग खान के दोस्त पर डाका डाल दिया है। इस ब्रेक अप से करण को कुछ फायदा होगा या नहीं ये तो पता नहीं लेकिन हां किंग खान को नुकसान बहुत होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X