ना तो मकड़ी खाऊंगा और ना ही अंडरवियर पहनूंगा : सलमान खान

सवाल था कि पहले रितिक रोशन ने सुपर हीरो बन कर धूम मचाई थी और अब किंग खान शाहरूख खान रॉ.वन से लोगों को बेकरार करने वाले हैं तो क्या सलमान खान भी कोई सुपर हीरो वाला रोल करने वाले है या भविष्य में उनकी कोई योजना है, इस बारे में। जिसके जवाब में सल्लू मियां ने बोला कि वो ना तो मकड़ी खा कर स्पाइडर मैन बनना चाहते हैं और ना ही लाल अंडरविर पैंट के ऊपर पहन कर सुपरमैन बनना चाहते हैं।
दरअसल मीडिया वालों ने उन से ये सवाल इसलिए पूछा क्योंकि ऐसी खबर आ रही थी कि कबीर खान यशराज बैनर के तहत एक सुपर हीरो वाली फिल्म बनाना चाहते हैं, जिसमें लीड रोल सलमान करने वाले है। सलमान इस फिल्म में एक ऐसे जासूस का किरदार निभाने वाले है जिसके पास खास शक्तियां हैं।
फिलहाल तो सलमान रेडी के प्रमोशन में व्यस्त है, उन्होंने कहा कि ऊपरवाला मदद कर दे और दर्शक साथ दें दे तो शायद रेडी भी दंबग की तरह हिट हो जाये। रेडी अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी तेलगू रीमेक है। जिस में आसिन सलमान की हीरोइन बनी हैं। यह फिल्म इसी नाम से बनी तेलुगु फिल्म का रीमेक है जिसे श्रीनु वैटला ने डायरेक्ट किया और राम और जेनेलिया ने उसमें मुख्य भूमिकाएं अदा कीं थी।


Click it and Unblock the Notifications











