खतरों की खिलाड़ी प्रियंका चोपड़ा

इस साल फियर फैक्टर में प्रियंका चोपड़ा मेजबानी करेंगी औऱ उनके मेहमान होंगे 13 खिलाड़ी। हालांकि प्रियंका मानती हैं कि अक्षय ने अपने हैरतअंगेज स्टंट और वाकशैली से शो में जो मापदंड स्थापित किए हैं, उसे वह कभी भी छू नहीं सकतीं। वह कहती हैं, 'मैं अक्षय की जगह नहीं ले रही हूं, बल्कि मैं उनकी विरासत को आगे ले जा रही हूं। मैं इस शो में अपनी तरफ से एक स्टैंडर्ड बनाने की कोशिश करूंगी और यह आसान काम नहीं होगा। अक्षय असल 'खिलाड़ी" हैं, जिन्हें स्टंट से प्यार है और वे उसे खुद ही शिद्दत से अंजाम देते हैं। उनकी कोई भी बराबरी नहीं कर सकता है। मेरे लिए उनके जैसे कारनामे करना बहुत बड़ी चुनौती होगी, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं।"
पढें : 13 खिलाड़ियों की एक हसीना प्रियंका
प्रियंका अब इस शो को होस्ट कर रही हैं, इसका एक मतलब यह भी निकलता है कि वह अब पूरी तरह से फिट हैं। गौरतलब है कि कुछ माह पहले वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गई थीं, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण आराम करने की सलाह दी थी। इस बारे में वह कहती हैं, 'मैं ठीक हूं। आने वाले कुछ महीनों में मुझे ढेरों स्टंट दृश्य करने हैं। इसी वर्ष के अंत में 'डॉन 2" की शूटिंग शुरू हो जाएगी। इस शो में भी मैं सभी एक्शन दृश्य खुद ही करूंगी। एक्शन दृश्यों से जुड़ी उत्तेजना को महसूस करने के लिए मैं फिर से तैयार हूं।"


Click it and Unblock the Notifications