13 खिलाड़ियों की एक हसीना प्रियंका

By Jaya Nigam

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा छोटे पर्दे पर अपनी शुरुआत कर रही हैं। वह साहसिक रियलिटी शो 'फीयर फैक्टर -खतरों के खिलाड़ी' में एकर बनेंगी। प्रियंका कलर्स चैनल पर शो के आईपीएल संस्करण को प्रस्तुत करेंगी। ग्लैमरस अभिनेत्री प्रियंका ने एक्शन अभिनेता अक्षय कुमार की जगह लेने वाली हैं। इस विशेष शो में 13 क्रिकेटर हिस्सा लेंगे।

प्रियंका कहती हैं, "भारतीय टेलीविजन के आज के समय के सबसे बड़े शो से जुड़कर बहुत अच्छा लग रहा है। यह शो मेरे व्यक्तित्व के अनुरूप है। मैं इसकी बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं और इसे हमेशा देखती रही हूं।" प्रियंका इस शो से जुड़ कर खासी खुश नजर आ रही हैं। उनकी खुशी की वजह भी वाजिब है एक ओर वह टेलिविजन पर दर्शकों से सीधे जुड़ सकेंगी वहीं दूसरी ओर उनका जुड़ाव क्रिकेट खिलाड़ियों से भी होगा।

शो के इस विशेष संस्करण में भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। कलर्स की प्रोग्रामिंग प्रमुख अश्विनी यार्डी ने बताया कि अब तक इस शो को 13 हसीनाओं और एक खिलाड़ी के रूप में देखा जाता रहा है लेकिन इस बार 13 खिलाड़ियों के साथ एक हसीना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X