जब मां नहीं बनना था तो रामलीला से क्यों दूर हईं करीना?
बॉलीवुड की बहूबेगम करीना कपूर की हर बात जानने को लोग बेताब रहते हैं जिसे अच्छी तरह से करीना कपूर भी जानती हैं इसलिए वो बीच-बीच में अपने से जुड़े शगूफे छोड़ती रहती हैं। 16 अक्टूबर को सैफ अली खान की जीवन संगिनी बनीं करीना कपूर ने एक नयी चर्चा को जन्म दे दिया है।
शादी के बाद पहली बार एक प्रोडक्ट इवेंट में नजर आयीं करीना कपूर ने कहा कि वो केवल अभी 32 साल की है इसलिए वो अभी बच्चे के बारे में सोच नहीं सकती हैं। वो आजाद ख्यालों वाली नयी पीढ़ी की लड़की है इससे पहले की कोई मुझसे यह सवाल करे मैं बता देती हूं कि मैं अभी मां नहीं बनने वाली।
ठीक है कि करीना, सैफ के बच्चे की मां कब बनेगी यह उनका निजी फैसला है लेकिन सोचने वाली बात यह है कि जब करीना मैडम को शादी के बाद फैमिली प्लान नहीं करनी थी तो फिर उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला से इंकार क्यों किया?
करीना तब झूठ बोल रही थीं या अब, यह कहना जरा मुश्किल है लेकिन इतना तय है कि करीना कपूर हैं बड़ी बेबाक। फिलहाल तो करीना कपूर अपनी फिल्म तलाश को लेकर काफी उत्साहित है जो कि 30 नवंबर को प्रदर्शित हो रही है जो कि शादी के बाद उनकी पहली रिलीज फिल्म है। फिल्म में वो वैश्या के किरदार में हैं। फिल्म में उनके हीरो आमिर खान हैं।


Click it and Unblock the Notifications
