मां बनना चाहती थीं इसलिए करीना ने नहीं की राम लीला

Kareena Kapoor
अभी तक संजय लीला भंसाली की फिल्म राम लीला को लेकर कई खबरें सुर्खियों में रह चुकी हैं। सबसे पहले इस फिल्म में करीना कपूर मेन लीड में थीं लेकिन बाद में उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी और उनके बाद दीपिका पादुकोण को ये फिल्म मिल गई। करीना के फिल्म को छोड़ने के पीछे कई वजहें बताई गईं। पहले तो कहा गया कि चूंकि संजय लीला भंसाली नहीं चाहते थे कि कोई शादी शुदा हिरोइन उनकी फिल्म में काम करें और उसी समय करीना की शादी लगभग फिक्स हो चुकी थीं तो इसलिए उन्होंने करीना को इस फिल्म से निकाल दिया।

लेकिन करीना ने बाद में मीडिया के सामने कहा कि उन्हें फिल्म से निकाला नहीं गया था बल्कि उन्होंने खुद फिल्म छोड़ दी थी क्योंकि उनके पास वक्त नहीं था। लेकिन अभी फिर से एक खबर मिली है कि करीना ने असल फिल्म इसलिए छोड़ी क्योंकि संजय ने करीना के सामने एक कांट्रेक्ट रखा था कि वो फिल्म की शूटिंग के दौरान मां नहीं बनेंगी। करीना को ये कांट्रेक्ट पसंद नहीं आया और उन्होंने इस कांट्रेक्ट को साइन करने से मना कर दिया। यही वजह थी कि करीना ने संजय की फिल्म छोड़ दी।

ज्ञात हो कि संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म राम लीला में करीना कपूर जूलियट की भूमिका निभाने वाली थीं। लेकिन बाद में करीना कपूर के फिल्म से निकल जाने की वजह से दीपिका पादुकोण को इस फिल्म में ले लिया गया। फिल्हाल दीपिका और रणवीर सिंह इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। संजय लीला की ये बहुत ही खास फिल्म है और करीना भी संजय के साथ काम करना चाहती थीं यहां तक की करीना ने सैफ से अपनी शादी की तारीख आगे बढ़ाने को भी कहा था लेकिन इसके बावजूद करीना की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और वो राम लीला नहीं कर पाईं।

अब सोचने की बात है कि करीना ने ये मां ना बनने के कॉंट्रेक्ट को साइन क्यों नहीं किया? कहीं अभी से करीना फैमिली प्लानिंग तो नहीं कर रही हैं। देखिये हो सकता है कि जल्द ही आपको करीना भी गुड न्यूज दे दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X