'रामलीला' नहीं 'मासूम' से होगी ऐश की वापसी!
फिल्मेकर और ऐश्वर्या राय बच्चन के चहेते निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अभिनेत्री ऐश के कमबैक को पूरी तरह से खारिज कर दिया और कहा कि रामलीला में ऐश का आयटम नंबर नही हो रहा है लेकिन सोचने वाली बात यह है कि आखिर फिर यह न्यूज आयी क्यों?
इसलिए फिल्मी पंडितों ने कहा शुरू कर दिया है कि ऐश्वर्या राय की वापसी जल्द ही होने वाली हैं बतौर आयटम गर्ल नहीं बल्कि बतौर परिपक्क अभिनेत्री के रूप में और वो भी भंसाली की फिल्म में नहीं बल्कि हिमेश रेशमिया की फिल्म से। जिसमें ऐश का एक आयटम टाइप तड़कता-भड़कता डांस नंबर होगा।
हाल ही में हिमेश ने बताया था कि उन्होंने साल 1983 की हिट फिल्म मासूम के राईट्स खरीद लिये हैं। और वो चाहते हैं कि फिल्म में लीड रोल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय करें। हो सकता है कि यही वह फिल्म हो जिससे ऐश की पर्दे पर वापसी होगी। कहा जा रहा है फिल्म का निर्देशन चटगांव के लिए नेशनल अवार्ड अपने नाम करने वाले बेदव्रता पेन करेंगे।
चूंकि समय के हिसाब से हिमेश अपनी फिल्म में कुछ बदलाव करेंगे और फिल्म चूंकि एक संगीतकार और गायक निर्मित कर रहा है इसलिए फिल्म में एक तड़कता-भड़कता आयटम टाइप का डांस होगा जिसे कि ऐश्वर्या राय ही अंजाम देगी। इसलिए खबर आयी थी कि ऐश्वर्या राय एक आयटम क्वीन के रूप में वापसी कर रही हैं लेकिन वापसी रामलीला से नहीं बल्कि मासूम से होगी।


Click it and Unblock the Notifications
