दो नावों पर सवार नील नितिन मुकेश

पढ़ें - 2010 में नील करेंगे शादी
क्योंकि फिलहाल उनके निर्देशन की शुरुआत हो ही चुकी है। अब ये बात अलग है कि यह कोई फिल्म नहीं बल्कि विज्ञापन फिल्म है। हाल ही में उन्होंने अंतर्वस्त्र से जुड़े एक विज्ञापन में एक्शन दृश्यों का निर्देशन किया है। इसके लिए उन्होने बैंकाक में बाकयदा ताइक्वांडो का गहन प्रशिक्षण भी लिया है।
नीलका कहना है " मेरी योजना आने वाले दिनों में अपनी एक फिल्म का निर्देशन करना है और यह मैं जल्द ही करूंगा। इस बीच बैंकाक में मैंने अंतर्वस्त्र 'जेन-एक्स' के विज्ञापन से जुड़े सभी स्टंट दृश्यों का निर्देशन किया है। आप कह सकते हैं बतौर निर्देशक मेरे करियर की शुरुआत हो चुकी है।"
अब अगर वह फिल्म के निर्देशक बनेंगे तो यकीनन उनकी एक्टिंग का काम तो प्रभावित होगा ही। और ऐसा होना शुरू भी हो गया है। नील पिछले हफ्ते शूटिंग छोड़कर अचानक ताइक्वांडो सीखने बैंकाक चले गए। अब ऐसे में नील के प्रशंसकों को उनकी चिंता होना लाजमी है।


Click it and Unblock the Notifications