..................... Neil-Priyanka to tie the knot in 2010 | 2010 में नील करेंगे शादी - Hindi Filmibeat

2010 में नील करेंगे शादी

By Staff

'जेल' हीरो 'नील नितिन मुकेश' शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह केवल अफवाह नहीं है बल्कि अपनी शादी की खबर की पुष्टि खुद नील ने की है। जेल के प्रीमियर के समय चर्चा में आयी फैशन डिजाइनर प्रियंका से नील पहले ही मंगनी कर चुके हैं। बस अब शादी की देर है। दोनों अगले साल शादी भी कर लेंगे। प्रियंका काफी लंबे अर्से से नील की गर्लफ्रेंड हैं। दोनों के परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी है।

नील कहते हैं कि मैं प्रियंका से बेहद प्यार करता हूं। वह मेरी जिंदगी की सबसे प्यारी चीज है। नील अपनी होने वाली पत्नी प्रियंका को ले कर काफी पजेजिव हैं। उन्होने इससे पहले कभी भी सार्वजनिक रूप से प्रियंका के बारे में कोई बात नहीं की। वह अपने रिलेशन को मीडिया की नजरों से बचा कर रखना चाहते थे। लेकिन अब वह अपने रिश्ते को और नहीं छिपाना चाहते इसलिए दोनों ने हाल ही में इंगेजमेंट करने के बाद अगले साल शादी करने का प्लान किया है।

प्रियंका काफी रिजर्व हैं। उन्होने कभी भी अपने और नील के बारे में खुल कर कोई बात नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X