नहीं बनेंगे उदय-नरगिस पति-पत्नी, हुआ ब्रेक-अप
नरगिस इन दिनों सलमान खान की आने वाली फिल्म किक के आयटम नंबर में बिजी हैं और उनके पास फिल्मी दुनिया का काफी काम भी है जिसके कारण वो अपना सारा समय करियर पर देना चाहती हैं, इसलिए ही उन्होंने शादी से मना कर दिया और उदय बिना शादी के इस रिश्ते को आगे ले जाने के मूड में नहीं थे इसलिए उन्होंने नरगिस को छोड़ दिया।
फिलहाल बॉलीवुड को अलविदा कहने वाले उदय चोपड़ा अपनी हॉलीवुड मूवी ग्रेस ऑफ मोनाको में बिजी है। उदय ने ऐलान किया है कि अगर उनकी यह मूवी एक डॉलर भी कमा लेती है तो शादी कर लेंगे लेकिन फिलहाल वो अभी सिंगल है औऱ अपना सारा ध्यान अपनी आने वाली हॉलीवुड मूवी पर ही लगाना चाहते हैं।
गौरतलब है कि नये साल पर जैसे ही उदय चोपड़ा के साथ नरगिस फाखरी के बिकनी वाली फोटो इंटरनेट पर वायरल हुई थी तब से ही दोनों के रिलेशन को लेकर चर्चाएं गरम थी। अप्रैल में रानी-आदित्य की शादी के बाद कहा जाने लगा था कि चोपड़ा खानदान में दूसरी बार भी शहनाई बनने जा रही है क्योंकि उदय और नरगिस शादी करने जा रहे हैं लेकिन मिड डे मिल की खबर माने तो शायद यह अब कभी नहीं हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
