नरगिस ने बताया हॉलीवुड को बॉलीवुड से ज्यादा व्यवस्थित
जिसके बारे में नरगिस ने कहा कि पता नहीं क्यों कुछ भारतीय समाचारपत्रों में छपा है कि मैंने ज्यूड लॉ के साथ फिल्म की शूटिंग की है।जबकि मैंने ऐसा नहीं किया। वह फिल्म में हैं, लेकिन मैंने अब तक उनके साथ शूटिंग तो नहीं की।"
Must Watch: नरगिस की सेक्सी अदाएं..
नरगिस ने कहा कि उन्हें इस तरह के बेबुनियादी खबरों से काफी परेशानी होती है। फिलहाल वो पॉल फीग के डायरेक्शन में काम करके काफी खुश हैं। नरगिस ने कहा, "उन्होंने 'ब्राइड्समेड' और 'हीट' फिल्म का निर्देशन किया है। वह काम करने के लिहाज से अद्भुत हैं। मुझे काम के सिलसिले में करीब एक सप्ताह के लिए जाना पड़ा। मैं आपसे अपनी भूमिका के बारे में इतना कहूंगी कि यह मारधाड़ से भरपूर है।"
नरगिस कहती हैं कि बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों एकदम जुदा अनुभव हैं। उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं कह रही हूं कि पहला दूजे से बेहतर है। मैं दोनों का लुत्फ उठाती हूं। लेकिन बॉलीवुड की तुलना में हॉलीवुड ज्यादा व्यवस्थित है।" नरगिस उनकी बॉलीवुड फिल्म 'मैं तेरा हीरो' के सफल होने की सुखद खबर के साथ हॉलीवुड से लौटीं हैं।
4 मार्च को रिलीज हुई डेविड धवन निर्देशित और एकता कपूर निर्मित फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में नरगिस फिल्म की दूसरी अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज पर खासा भारी पड़ी हैं। समीक्षकों ने भी नरगिस की जमकर तारीफ की है। आलोचकों की नजर में नरगिस सेक्सी के साथ अच्छी अदाकारा भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
