..................... Monkeys harass Jacqueline Fernandez in Langkawi, spare Ranbir Kapoor - Hindi Filmibeat

ऊई मां..सलमान के बाद बंदर हुए जैकलीन पर फिदा

अभी तक तो खबरें आ रही थीं कि श्रीलंकाई ब्यूटी जैकलीन फर्नाडिज पर बॉलीवुड के मिस्टर दबंग सलमान खान दिल से काफी मेहरबान हो गये हैं। दबी जुबान में तो कहा जा रहा है कि शायद जैकलीन ने सलमान के दिल में वो वाली जगह बना ली है जो कभी ऐश्वर्या राय की होती थी।

लेकिन इन बातों में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाले वक्त में पता चलेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि जैकलीन फर्नाडिज का भाग्य सलमान संग काम करने के बाद खुल गया है तभी तो उनके पास इन दिनों अच्छे बैनरों और नामी-गिरामी एक्टरों वाली फिल्में हैं।

सलमान की जैकलीन पर आया बंदरों का दिल

जिनमे से एक है विक्रमजीत सिंह निर्देशित रॉय, जिसमें जैकलीन के हीरो ऱणबीर कपूर हैं। दोनों लोग इस समय फिल्म की शूटिंग के लिए मलेशिया में हैं। जहां जैकलीन काफी भयभीत हो गई हैं क्योंकि वो इन दिनों वहां के बंदरों का आतंक सह रही है। मजेदार बात यह है कि मलेशिया के बंदर केवल जैकलीन को तंग करते हैं, ना कि रणबीर कपूर को। जैकलीन कुछ भी खाती हैं बंदर उस पर अटैक करते हैं।

लीजिये कैट के बाद अब सल्लू की जैकलीन पर रणबीर का डाका!

इस बारे में रणबीर ने ही मीडिया को बताया है। रणबीर कपूर का कहना है कि यह बात पूरी तरह से सही है कि यहां के बंदर केवल जैकलीन पर फिदा है , वो मुझे तंग नहीं करते हैं। जिस पर जैकलीन को यकीन नहीं होता है। फिलहाल बंदरों के कारण इन दिनों जैकलीन पूरी टीम के लिए मजाक का मुद्ददा बनी हुई हैं।

गौरतलब है कि अगले साल फरवरी में रिलीज होने वाली रॉय में जैकलीन के साथ रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल भी हैं। यह पहली फिल्म है जिसमें जौकलीन डबल भूमिका निभा

रही हैं। फिल्म के निर्देशक विक्रमजीत सिंह हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X