CONFIRM: ऐसे ही होगा मीरा राजपूत का डेब्यू....शानदार!
[टेलीविजन] शाहिद कपूर और मीरा राजपूत इस महीने के सेलिब्रिटी कपल रहे हैं। उनकी शादी ने इतनी सुर्खियां बटोरीं जितनी किसी ने सोची भी नहीं थी। अब शाहिद झलक दिखला जा में बिज़ी हैं और मीरा राजपूत उनके दोस्तों के साथ दोस्ती बढ़ाने में। लेकिन झलक दिखला जा के दर्शक इस वादे के पूरे होने का इंतज़ार कर रहे हैं जिसे उनसे किया गया था....मीरा की झलक।

तो जनाब मीरा का ग्रैंड डेब्यू होगा और ज़रूर होगा लेकिन शानदार के ट्रेलर रिलीज़ के बाद। अब शानदार के ट्रेलर में मीरा दिखेंगी कि नहीं, ये सोचने वाली बात है क्योंकि अगर वो वहां आईं तो आलिया भट्ट पर से मीडिया का सारा ध्यान हट जाएगा।
[शाहिद की शादी में पकड़े गए सलमान, ऐश्वर्या ने किया तगड़ा गॉसिप!]
फिलहाल तो ये तय है कि मीरा झलक दिखला जा में शानदार टीवी डेब्यू करेंगी और शाहिद के फैन्स और उनकी झलक फैमिली से भी मिलेंगी। लेकिन जब तक आप इंतज़ार करें देख लीजिए उनकी चुनिंदा तस्वीरें -
[शाहिद की शादी]


Click it and Unblock the Notifications
