शादीशुदा वीना के अश्मित से हैं शारीरिक संबंध: राखी सावंत
इस शो को राखी पहले ही कर चुकी हैं। राखी ने वीना मलिक को पहले से शादी-शुदा बताया और कहा कि मौजूदा स्थिति में वो अपने प्रेमी अश्मित पटेल के साथ रहती हैं औऱ उनके साथ उनके शारीरिक संबंध भी है।
वीना ने कहा कि उनके पास सबूत हैं कि वीना पहले से शादी शुदा है। उन्हें तो आश्चर्य हो रहा है कि वो फिर से अपना स्वयंवर कैसे रचा सकती है। जिसके पीछे केवल एक ही कारण है कि वो उन्हें पैसा चाहिए जिसके लिए वो किसी भी हद तक जा सकती है। राखी ने कहा कि तरस उन लोगों पर आ रहा है जो वीना के स्वयंवर में शामिल होंगे। राखी ने कहा वीना हर तरह से मुझे कॉपी करने की कोशिश में हैं जिसमें वो कभी सफल नहीं हो सकती है।
राखी ने कहा कि वो कभी भी झूठ नहीं बोलती हैं जबकि वीना मलिक तो झूठ का पुलिंदा हैं। वो न्यूड फोटो खिंचवा कर कहती हैं कि उन्होंने नहीं खिंचवाई। अश्मित पटेल के साथ रहती हैं लेकिन कहती हैं कि नहीं रहती और तो और अपने आपको झूठ-मूठ गायब करवा कर पब्लिसिटी बटोरती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
