बेशर्म वीना आतंकियो के लिए काम करती है: बाल ठाकरे

लेकिन इस बार वीना मलिक पर निशाना साधा है शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने जिन्होंने अपने मुखपत्र सामना में वीना के खिलाफ कड़वी बातें लिखी हैं। उन्होंने कहा कि देश में अश्लीलता फैलाने वाली वीना मलिक को तुरंत भारत से खदेड़ देना चाहिए। इन लोगों ने हमारी संस्कृति को भ्रष्ट करके रख दिया है।
वीना समेत सभी पाकिस्तानियों को यहां से भगा देना चाहिए। पैसे की भूखी वीना मलिक कलाकार और औरत के नाम पर धब्बा है। वो यहां के प्रेम और सम्मान के लायक नहीं है। बाल ठाकरे ने तो यहां तक कह दिया कि वीना भारत आकर आतंकवादियो के लिए काम कर रही है उसे तो तुरंत या पाकिस्तान वापस भेज देना चाहिए या फिर जेल में डाल देना चाहिए।
पाकिस्तानी कलाकार हमारे प्रेम के हकदार नहीं हैं, हम तो इन्हें मेहमान समझकर इज्जत देते हैं लेकिन वो यहां आ जाते हैं लेकिन जाने का नाम नहीं लेते है। हमें भी पाकिस्तानी कलाकारों को यहां से भगा देना चाहिए। जबकि पाक सरकार हमारे कलाकारों को उनके देश में जाने का वीजा तक नहीं देती। अमिताभ बच्चन,लाता मंगेशकर जैसे भारतीय सितारों पर इन्होनें बैन लगा रखा है।


Click it and Unblock the Notifications











