अपने रीयल चांद से मिलने मान्यता जायेंगी जेल!
आज सुहागिनों का त्योहार करवा चौथ है। जहां आम से लेकर खास लोग इस पर्व को लेकर उत्साहित हैं वहीं दूसरी ओर मान्यता दत्त की आंखे नम है और दिल उदास है। लेकिन ऊपर से काफी नाजुक लेकिन दिल की काफी मजबूत मान्यता दत्त ने आज अपने पति संजय दत्त के लिए अपना करवाचौथ का व्रत रखा है और अपने रीयल का चांद का दीदार करने वो यरवाडा जेल भी जाने वाली हैं।
ऐसी खबर है कि मान्यता दत्त आज संजय दत्त से मिलने जेल जायेंगी और वहीं पर अपने पति के हाथों से पानी पियेंगी। फिलहाल इस मुलाकात पर दत्त परिवार की ओर से कोई स्टेटमेंट तो नहीं आयाहै लेकिन फिर भी इस खबर ने लोगों में बीच में सुर्खियां बना ली है।
मालूम हो कि मुंबई बम धमाकों में शामिल हुए असलहे को अपने घर में पनाह देने के जुर्म में संजय दत्त को सजा हुई है और वो पिछले साल से ही यरवाडा जेल में बंद में हैं। हालांकि इस बीच वो तीन बार पैरोल पर रिहा भी हो चुके हैं जिसको लेकर काफी सवाल पैदा हो गये थे।
गौरतलब है कि मान्यता दत्त का पिछले दिनों ही ऑप्रेशन हुआ है, बावजूद इसके उन्होंने संजय दत्त के लिए व्रत रखा है। संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं मान्यता, जो कि उनके जुड़वा बच्चों की मां हैं।


Click it and Unblock the Notifications
