Karvachauth Special-रानी के हाथों में पूजा की थाली.. पहली रात सुहागों वाली

यशराज की फिल्मों में प्यार और प्यार से जुड़ी हर एक छोटी से छोटी बात को इतनी खूबसूरती से दर्शाया जाता है कि प्यार करने वालों के लिये ये एक प्रथा सी हो जाती है। करवाचौथ जो कि सुहागिनों व प्रेमिकाओं का दिन माना जाता था उसे भी आदित्य चोपड़ा ने कुछ इस तरह से दर्शाया कि अब लड़कों के लिए भी ये दिन उतना ही खास होता है जितना लड़कियों के लिए। खास बात ये है कि इन्हीं खूबसूरत प्रेम कहानियों के रचयिता और निर्माता आदित्य के जीवन का भी आज पहला करवाचौथ है।

शाहरुख के किरदारों की तरह आदित्य भी हैं रोमांटिक- रानी मुखर्जी

जितनी खूबसूरती से आदित्य चोपड़ा ने अपनी फिल्मों में इस त्यौहार को दर्शाया है असल जिंदगी में वो उतनी ही खूबसूरती से इस त्यौहार को मनाते हैं या नहीं ये तो कुछ ही घंटों में पता चल जाएगा लेकिन इन्हीं फिल्मों का हिस्सा रही रानी मुखर्जी इस त्यौहार को कितनी शिद्दत और कितने प्यार के साथ मनाने की तैयारी में हैं ये जानने को हर कोई बेकरार है। रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की शादी के बाद आज उनका पहला करवाचौथ है।

यशराज की फिल्मों की तरह ही यश राज फिल्म्स के मालिक आदित्य अपनी पत्नी व प्यार के लिए करवाचौथ रखेंगे या नहीं ये जानने के लिए लोग उत्सुक हैं। लेकिन ये पता चलने में अभी कुछ वक्त बाकी है। वनइंडिया के साथ बातचीत के दौरान रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा के रोमांटिक बर्ताव को लेकर काफी बातें शेयर कीं और कहा कि आदित्य ने राज जैसे रोमांटिक किरादर को जन्म दिया है और वो खुद भी उतने ही रोमांटिक हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X