क्या किसी भी तरह से रेखा बन पाएंगी मल्लिका शेरावत?
मल्लिका शेरावत ने डर्टी पॉलिटिक्स के बाद फूल बने अंगारे के रीमेक के लिए हामी तो भर दी है लेकिन ऐसा करने से पहले उन्हें दस बार सोचना चाहिए था। फूल बने अंगार रेखा की वो फिल्म है जिसने सफलता के झंडे गाड़े थे।
ऐसे में मल्लिका शेरावत जिन्हें एक्टिंग के नाम पर गाने और कुछ नॉर्मल सीन करने के अलावा शायद ही कुछ आता हो ने रेखा को कॉपी करने की ठान ली है। वैसे तो मल्लिका का ओवरकॉन्फिडेंस काफी है और वो अपने ऊटपटांग बयानबाज़ी से दिल लगाए रखती है।
हालांकि मल्लिका का क्या हश्र होने वाला है ये तो हम सभी जानते हैं। बॉलीवुड की मल्लिका ऐश्वर्या राय भी रेखा को कॉपी करने की बहुत ही विफल कोशिश कर चुकी हैं। ऐसे में बस यही इंतज़ार है कि मल्लिका फूल बने अंगारे को कितनी बुरी तरह से बिगाड़ सकती हैं!
ALSO SEE: 10 कारण क्यों उमरॉव जान बनकर ऐश औंधे मुंह गिरीं


Click it and Unblock the Notifications
