MAKING: यूं हुई थी 'दिलवाले' की शूटिंग.. क्यूट जोड़ी.. धमाकेदार गाना!
[गपशप] रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग खत्म हो चुकी है। लिहाजा, फिल्म से जुड़ी छोटी- बड़ी हमारे सामने आ रही है, जिसे हम आपके साथ भी शेयर कर रहे हैं। हाल ही में वरूण धवन और कृति सैनन के गाने 'मनमा इमोशन..' का मेकिंग वीडियो रिलीज किया गया है।
कोई शक नहीं कि वरूण- कृति जबरदस्त ऑनस्क्रीन जोड़ी लग रहे हैं। वहीं, गाना भी काफी फंकी टाइप का है। कोई शक नहीं कि न्यू ईयर पार्टियों में यह गाना जमकर बजने वाला है। बता दें, फिल्म का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है।
SHOCK: बॉक्स ऑफिस और 'बाजीराव मस्तानी'.. शाहरूख खान ने कहा-....
इस वीडियो में आप देखेंगे कि इस गाने की शूटिंग कैसे की गई है। गाने बुल्गेरिया में शूट किया गया है। कोरियोग्राफ किया है रेमो डिसूजा ने।
बहरहाल, बता दें रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहरूख खान, काजोल, वरूण धवन और कृति सैनन मुख्य किरदारों में हैं।
यहां देंखे वरूण- कृति की मजेदार वीडियो-


Click it and Unblock the Notifications




