मुझे कभी शर्मिंदा नहीं करेगी आलिया, समझदार है, बच्ची नहीं: महेश भट्ट

महेश भट्ट की मानें तो उनकी बेटी आलिया भट्ट अब बड़ी हो गई हैं। वही आलिया जिनके सैफई महोत्सव पर डांस करने पर महेश भट्ट ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी और वही आलिया जिनकी सबसे ज़्यादा चिंता महेश भट्ट को ही रहती है।

लेकिन अब महेश भट्ट ने अपने ताज़ा बयान में कहा है कि आलिया अब समझदार हो चुकी है, उन्हें सही गलत की समझ है और वो अपने फैसले लेने में सक्षम है। दरअसल ये सब शुरू हुआ आलिया की उनके स्टूडेंट ऑफ द ईयर के कोस्टार सिद्धार्थ से बढ़ती नज़दीकियों के बाद। कुछ दिन पहले जब आलिया और सिद्धार्थ एक-साथ एयरपोर्ट के एग्जिट गेट से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए तो दोनों के रिलेशनशिप की खबरों में तेजी आ गई।
PICS: जब समझदार आलिया ने लिया FASHION RISK!

महेश भट्ट ने अपनी चुप्प‍ी तोड़ते हुए क‍हा कि आलिया अब बच्ची नहीं हैं। नई पीढ़ी के बच्चों को रोकने टोकने का हमारा कोई अधि‍कार नहीं है। हमें पूरा यकीन है कि वो कुछ भी ऐसा नहीं करेंगी जो शर्मिंदगी भरा हो। जब भी समय मिलता है आलिया अपने पिता के साथ समय बिताना पसंद करती हैं, हालांकि अभी तक आलिया या सिद्धार्थ ने अपने अफेयर की पुष्टि नहीं की है।
कहानी की बैंड: करण के कारण सिद्धार्थ और आलिया के बीच था वरूण का नो चांस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X