..................... Madhavan angry with Kangna | कंगना से नाराज़ हुए माधवन - Hindi Filmibeat

कंगना से नाराज़ हुए माधवन

By Neha Nautiyal

Tanu weds Manu
कंगना रणावत और आर माधवन की फिल्म तनु वेड्स मनु 25 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इसलिए इन दिनों हर जगह फिल्म का प्रमोशन किया जा रहा है। मगर..ध्यान देने वाली बात ये है कि फिल्म के प्रमोशन में सिर्फ तनु नजर आ रही है मनु नहीं। यानी अभी तक माधवन अपनी फिल्म प्रमोट करते नजर नहीं आए।

माधवन ने कंगना को किया लिप-किस

दरअसल माधवन को लग रहा है कि लाइमलाइट में सिर्फ तनु यानी कंगना छाई हैं और उन्हें कोई पूछ ही नहीं रहा। कंगना इंटरव्यू भी अकेले दे रही हैं और फिल्म का प्रमोशन भी कर रही हैं। खैर, माधवन बात का बतंगड़ बनाना नहीं चाहते उन्होंने अभी तक इस बारे में कंगना को कुछ नहीं कहा है।

फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि प्रमोशन की शुरूआत कंगना से की है जिसके लिए वो कुछ शहरों का दौरा भी कर चुकी हैं। मगर अब माधवन के साथ फिल्म का प्रमोशन किया जाएगा। चलिए इससे माधवन की नाराजगी तो दूर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X