..................... Madhavan kisses Kangana in Tanu Weds Manu | माधवन ने कंगना को किया लिप-किस - Hindi Filmibeat

माधवन ने कंगना को किया लिप-किस

By Ajay Mohan

गुरु फिल्‍म में विद्या बालन को किस करने के बाद आर माधवन ने कहा था कि इसके बाद वो किसी को किस नहीं करेंगे। वहीं कंगना रणावत ने पॉप सिंगर मिका को किस करने से इंकार किया। लेकिन दोनों एक दूसरे को किस करने में जरा भी नहीं चूके। माधवन ने खुद से किया वादा तोड़ते हुए फिल्‍म तनु एंड मनु के लिए कंगना के साथ होठों से होठ मिलाकर हॉट किसिंग सीन दिया है।

यह सीन करीब पांच मिनट का है। फिल्‍म में माधवन एक एनआरआई की भूमिका निभा रहे हैं। वे लंदन से भारत दुल्‍हन ढूंढ़ने आते हैं, जहां उन्‍हें छोटे से कस्‍बे में रहने वाली कंगना मिल जाती है। लड़की को लड़का कतई पसंद नहीं होता है। एक दिन अचानक वो शराब पी लेती है, जिसके बाद लड़के के करीब पहुंच जाती है। इसी सीन में आगे दोनों एक दूसरे को लिप किस करते हैं।

फिल्‍म के निर्देशक आनंद एल राय का कहना है कि यह चुंबन फिल्‍म के सीन की डिमांड है। वहीं माधवन ने फिलहाल इस बात से इंकार किया है। माधवन का कहना है कि उन्‍होंने इस फिल्‍म में कंगना को किस नहीं किया है। खैर जो भी हो, किस है या करीबी इस बात का खुलासा 25 फरवरी को फिल्‍म के रिलीज होने के साथ पता चल ही जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X