..................... LEAKED! Varun Dhawan and Kriti Sanon’s new song from Dilwale - Hindi Filmibeat

Leaked VIDEO: 'दिलवाले' का दूसरा गाना.. वरूण- कृति का मजेदार रोमांस!

[गपशप] रोहित शेट्टी की फिल्म 'दिलवाले' का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। शाहरूख खान और काजोल पर फिल्माया 'रंग दे तू गेरुआ..' गाने से अभी आप निकल भी नहीं पाए होंगे कि हम आपके लिए एक और सरप्राइज लेकर आए हैं।

जी हां, 'दिलवाले' का दूसरा गाना.. 'प्रेमिका..'। बता दें, यह गाना वरूण धवन और कृति सैनन पर फिल्माया जाएगा। इस गाने का वीडियो भले ही अब तक हमारे सामने नहीं आया है, लेकिन नीचे दिए वीडियो में आप यह मजेदार गाना सुन सकते हैं।

MUST SEE: 'प्रेम रतन धन पायो' में 'दिलवाले' शाहरूख का प्रमोशन!

दिलवाले का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। यह गाना बाहर तब आई जब गेरुआ के लांच पर प्रीतम ने अचानक ही प्रेमिका ट्रैक गाना शुरू कर दिया। इसमें उनका साथ दिया वरूण धवन और कृति सैनन ने।

जहां शाहरूख- काजोल का गाना रोमांटिक ट्रैक है, वहीं 'प्रेमिका..' काफी मस्ती भरा गाना है। कोई शक नहीं कि वरूण- कृति का यह गाना धमाल मचा देगा। बहरहाल, इससे पहले की हम आपको और भी डीटेल दें.. आप खुद ही सुन लें.. प्रेमिका.. आ.. आ..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X