ढोलक की थाप पर थिरके लारा-महेश
कल लारा दत्ता और महेश भूपति की संगीत की रस्म थी। अपनी शादी के समारोह के जश्न के लिए ये जोड़ी गोवा में है। मिस्टर और मिसेज भूपति पारंपरिक रुप से शादी करना चाहते थे इसलिए रजिस्ट्रड मैरिज के बाद वो बाकी रस्मों के लिए गोवा रवाना हो गए।
लारा-महेश की संगीत थीम 'सफेद'
लारा महेश की संगीत की रस्म में शामिल होने के लिए खेल और सिनेमा दोनों के सितारे मौजूद थे। सुनने में आया है कि लारा के दोस्तों में बोमन ईरानी, रीतेश देशमुख, रवीना टंडन, बिपासा बसु, सैफ अली खान और करीना कपूर आए थे।
इस समारोह के लिए लारा ने मानव गंगवानी की डिजाइन किया लंहगा पहना था और महेश ने चिकनकारी किया कुरता। आज इसाई रस्मों में लारा-महेश शादी के बंधन में बंधेंगे।


Click it and Unblock the Notifications