यूथ का ज़माना....अक्षय कुमार हो गए वरूण धवन से रिप्लेस!!!
अब भई कुछ भी कहिए ज़माना तो नया ही है। तो इस नए ज़माने में नए सितारों का होना लाज़िमी है। और ऐसा हो भी रहा है। पिछला साल आलिया भट्ट, शाहिद कपूर, कंगना रनौत के अलावा टाईगर श्रॉफ और कृति सैनन के डेब्यू के नाम रहा तो इस साल की शुरूआत कर रहे हैं वरूण धवन और जैकलीन फर्नांडीज़।
तो नए ज़माने में पुरानी बातें अच्छी हैं पर अगर चॉइस मिले तो आप भी नई चीज़ों को ज़्यादा तरजीह देंगे। हीरोपंती से डेब्यू करने वाली कृति सैनन अक्षय कुमार की अगली फिल्म सिंह इज़ ब्लिंग में नज़र आने वाली थीं। लेकिन अक्षय कुमार को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई और इस पर प्रभुदेवा ने फिर काम करना शुरू कर दिया।
अब जब फिल्म डीले हो गई है तो ये क्लैश करेगी कृति और वरूण की अगली फिल्म से। ऐसे में कृति ने अक्षय को छोड़कर वरूण को चुन लिया और सिंह इज़ ब्लिंग की हीरोइन हो गईं रिप्लेस। अब फिल्म में कृति सैनन की जगह ली है एमी जैक्सन ने।
एमी जैक्सन साउथ की सुपरस्टार हैं और प्रतीक बब्बर के साथ एक दीवाना था में थीं पर ना फिल्म चली ना ही इन दोनों का बॉलीवुड करियर। ऐसे में क्या ये फिल्म एमी के लिए भी बॉलीवुड के रास्ते खोलेगी। और क्या कृति का अक्षय को छोड़ वरूण को चुनना सही कदम था ये तो दोनों फिल्मों की रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications
