इधर बवाल, उधर किरण को चाहिए आमिर से pk की सक्सेस का शगुन!
इसे कहता हैं अपनी दुनिया में मस्त रहना। पीके बनाकर राजकुमार हिरानी और आमिर खान की पीके ने पूरे देश में बवाल मचा रखा है। लेकिन इन दोनों की ही इससे कोई मतलब नहीं है। सही भी है, देखा जाए तो दोनों ही इंटरटेनर हैं। और उन्हें मतलब है तो सिर्फ इस बात से कि कमाई हुई या नहीं। इस बात से भी गुरेज नहीं है कि भई कमाई तो हुई है और ताबड़तोड़ हुई है। तभी तो फिल्म रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड तोड़े जा रही है। और किसी का भी काम अगर सफल हो रहा है तो सेलिब्रेशन भी होगा ही।
पीके रिलीज होने के पहले ही किरण राव का मानना था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए कीर्तिमान बनाएगी। 300 करोड़ रुपये क्लब में शामिल होगी और हुआ भी ऐसा ही। किरण ने कह दिया था कि यदि फिल्म 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करेगी तो आमिर को अपनी पत्नी को स्पेशल गिफ्ट देना होगी। अब आमिर ने कह दिया है कि किरण जो मांगेगी वे देंगे।
ALSO READ: Pk डाउट: राजकुमार हिरानी से हमारे 6 सवाल
वैसे तो किरण बहुत ही अच्छी वाइफ हैं लेकिन अगर बिज़नेस उनके दिमाग में भी आ गया तो क्या पता कि आमिर से अपनी अगली फिल्म में काम करने का वादा ले लें। आमिर की कोई भी फिल्म 2015 में रिलीज़ भी नहीं हो रही है। हो सकता है किरण मौके पर चौका मार लें।


Click it and Unblock the Notifications
