कैटरीना ने इमरान को किया था किस रणबीर को नहीं

कैट का कहना है कि वो रणबीर से अपने प्यार के किस्से सुनकर और पढ़कर थक चुकी हैं। उनका कहना है कि हर कोई बगैर किसी सबूत के उनके प्यार के किस्से गढ़ रहा है। कैट का ये भी कहना है कि उन दोनों का ऐसा कोई फोटो भी किसी ने नहीं छापा जिससे ये पता चले कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं।
कैटरीना या करीना?
कैट का ये भी कहना है कि उन्होंने हाल में एक अवार्ड फंक्शन के दौरान अपनी आने वाली फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन के को स्टार इमरान खान को फ्लांइग किस किया था ना कि अपने तथा कथित प्रेमी रणबीर कपूर को। कैट का कहना है कि इमरान स्टेज पर इतने मजेदार दिख रहे थे कि वो उन्हें फ्लांइग किस करने से खुद को रोक नहीं सकी।
कैट ने ये भी कहकि लोगों ने उनके किस के डायरेक्शन को गलत समझ लिया। इस अवार्ड समारोह मे स्टेज पर रणबीर कपूर और इमरान खान मेजबानी कर रहे थे। अब कैटरीना का किस किसके लिए ये तो वो ही जानें मगर हम ये कैसे मानें कि वो इमरान को था रणबीर को नहीं जबकि इन दिनों उनके इश्क के चर्चे-आम हैं।


Click it and Unblock the Notifications