कौन करेगी फरारी की सवारी कैटरीना या करीना?
शरमन जोशी जल्द ही विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'फरारी की सवारी' की शूटिंग करने वाले हैं। मगर फिल्म के निर्माता निर्देशक अभी तक ये तय नहीं कर पाए कि शरमन के अपोजिट किसे लें कैटरीना को या करीना को।
फरारी की सवारी की कहानी लिखी है राज कुमार हीरानी ने और फिल्म का निर्देशन करेंगे राजेश मापुस्कर। सुनने में आया है कि शुरुआत में फिल्म की कहानी में कोई भी महिला किरदार नहीं था। मगर हीरानी ने फिल्म की कहानी में शरमन की पत्नी का किरदार जोड़ दिया जिसके बाद अब अभिनेत्री की ढूंढ जोर-शोर से जारी है।
एक तरफ जहां फिल्म के निर्देशक कैटरीना को लीड रोल में लेना चाहते हैं वहीं फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा और हीरानी करीना को लेने के इच्छुक हैं। विधु और हीरानी का मानना है कि इससे पहले 3 इडियट्स में करीना और शरमन सात में काम कर चुके हैं और दोनों की कैमिस्ट्री भी काफी अच्छी है।
खैर ये फिल्म के निर्माता- निर्देशक का सोचना है मगर इस बारे में आपका क्या सोचना है? लिखिए अपनी राय और टिप्पणी नीचे बने कमेंट बॉक्स में।


Click it and Unblock the Notifications