'सुपरस्टार' कटरीना के लिए करीना की वैक्स स्टैच्यू हटा दी गई?
[गपशप] वक्त सबका एक सा नहीं रहता। आज का सुपरस्टार कभी ना कभी कल का सुपरस्टार हो ही जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ करीना कपूर के साथ। मैडम तुसॉद म्यूज़ियम में करीना कपूर की वैक्स स्टैच्यू काफी पहले ही लगी हुई है और अब हाल ही में यहां कटरीना कैफ को जगह मिली।
लेकिन इस इंडस्ट्री में जगह हमेशा किसी के लिए बनाई नहीं जाती। जगह हमेशा बदलती है। तो कटरीना की वैक्स स्टैच्यू के लिए करीना की वैक्स स्टैच्यू को कर दिया गया बाय बाय। जी हां, कहा जा रहा है कि कटरीना को तुसाद की मेन ब्रांच में रखने के लिए करीना को वहां की दूसरी ब्रांच में रख दिया गया।
PICS :सलमान-कैट की इन तस्वीरों के आगे हर लव स्टोरी FAIL!
मैडम तुसाद के म्यूजियम की लंदन की इस ब्रांच में जब कटरीना कैफ की वैक्स स्टेच्यू का अनावरण हुआ तब वहां करीना कपूर की मोम की मूर्ति मौजूद नहीं थी। लंदन वाली ब्रांच में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की मोम प्रतिकृतियां हैं।
PIC OF THE DAY: यकीन मानिए ये अजीब सी लड़की करीना ही हैं!


Click it and Unblock the Notifications
