तो क्या अब जल्द होगी कैटरीना कैफ की शादी!

सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी तो हो गई, लेकिन इस शादी में कई ऐसी बातें या घटना हुई, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। अब शाहरूख-सलमान का साथ आना हो, या आमिर खान की मस्ती। इस शादी ने खूब सूर्खियां बटोरी हैं।

लेकिन यहां बात किसी खान की नहीं, बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की हो रही है। अर्पिता की शादी तो हो गई, लेकिन क्या अगला नंबर अब कैटरीना का है। आप सोच रहे होंगे हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। दरअसल, अर्पिता की शादी के बाद जब ''कलीरा'' गिराने की रस्म हो रही थी, तो अर्पिता का कलीरा किसी और पर नहीं बल्कि कैट पर गिरा।

अनामिका खन्ना का डिजाइनर अनारकली पहने कैटरीना किसी परी से कम नहीं लग रही थी। ऐसे में जब कलीरा कैट पर गिरा तो सबकी निगाहें उस ओर मुड़ गई। आपको बता दें, जब दुल्हन का 'कलीरा' अविवाहिता के ऊपर गिरता है तो माना जाता कि उसकी शादी अब जल्दी ही होने वाली है।

वहीं, रणबीर और कैटरीना के रिलेशन को लेकर भी काफी समय से सवाल उठता आया है। फिलहाल दोनों लिव-इन में भी रह रहे हैं। तो क्या माना जा सकता है कि रणबीर- कैट जल्द एक होने वाले हैं। बहरहाल, कैटरीना की शादी का सिर्फ हमें ही नहीं बल्कि उनके फैंस को भी काफी इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X