कैटरीना को खान बनाना चाहता था लेकिन उन्हें कपूर बनना था- सलमान
जी हां यही लफ्ज थी सलमान खान के कैटरीना कैफ के लिए जब अपनी बहन अर्पिता खान की शादी के दिन पार्टी के दौरान उन्होंने कैटरीना कैफ को स्टेज पर बुलाया। सलमान ने पहले तो कैटरीना को कैफ कहकर ही संबोधित किया लेकिन जब कैटरीना छुपने लगीं तो सलमान ने उन्हें कैटरीना कपूर कहकर बुलाया और फिर तो कैटरीना शर्म से लाल होकर स्टेज पर आ ही गयीं।
हुआ कुछ यूं कि सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी के दिन पार्टी रखी गयी। उस दौरान ही जब चिकनी चमेली गाना बजने लगा तो सलमान खान ने कैटरीना कैफ को स्टेज पर बुला लिया। कैटरीना उस वक्त करन जौहर के पीछे छुपने लगीं लेकिन सलमान ने फिर थोड़ा उनकी टांग खींचते हुए करन जौहर से कहा कि करन आप कैटरीना को लेकर स्टेज पर आ जाइये।
इसके बावजूद जब कैटरीना स्टेज पर नहीं गयीं तो सलमान ने भी हार नहीं मानी और फिर से कहा कि अच्छा कैटरीना कैफ नहीं कैटरीना कपूर स्टेज पर आ जाइये। अब तो कैटरीना आखिरकार स्टेज पर आ गयीं और तब सलमान ने एक और तीर छोड़ा और कहा अब मैं क्या करुं। मैने तो आपको कैटरीना खान बनने का मौका दिया था लेकिन आपने कैटरीना कपूर चुना।
वैसे एक बात तो माननी होगी कि दूसरों की टांग खींचने में सलमान खान का कोई जवाब नहीं। वो मजाक ही मजाक में अपने दिल की बात भी कह जाते हैं और सामने वाले को मौका भी नहीं देते कि वो कोई पलटवार करे।


Click it and Unblock the Notifications












