कैटरीना ने रणबीर संग क्रोसिका में मनाया जन्मदिन
इसलिए वो अपने खास दोस्त जिनका नाम रणबीर कपूर हैं, से मिलने के लिए फ्रांस चली गई थीं। तो दोस्तों अब खबर आ रही है कि यह बात सही है। कैटरीना अपना जन्मदिन रणबीर के ही साथ सेलिब्रेट करना चाहती थीं।
तो रणबीर भी कैट का यह खास दिन बेहद ही खास बनाना चाहते थे इसलिए उन्होंने अपने तथाकथित प्रेमिका कैटरीना कैफ के लिए फ्रांस के क्रोसिका में उनके लिए सरप्राइड डिनर प्लान किया था। खबर है रणबीर ने कैट के लिए काफी कुछ किया और उन्हें काफी महंगा तोहफा भी दिया है।
ताज्जुब यह है कि रणबीर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म तमाशा में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ काम कर रहे हैं और खुद दीपिका इस समय क्रोसिका में मौजूद हैं।
और तो और कल दीपिका ने भी कैटरीना को ट्विटर पर बर्थडे विश किया था। फिलहाल दोनों सितारे बर्थ मनाकर वापस अपने-अपने काम पर लौट आये हैं। कैटरीना और रणबीर बहुत जल्द जग्गा जासूस में साथ दिखायी देगे। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।


Click it and Unblock the Notifications
