..................... Katrina Kaif birthday wishes Salman in advance | सलमान को बर्थ डे विश करने सबसे पहले पहुंची कैटरीना - Hindi Filmibeat

सलमान को बर्थ डे विश करने सबसे पहले पहुंची कैटरीना

By Neha Nautiyal

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का आज 45वां जन्मदिन है। वैसे सलमान को उनके जन्मदिन पर दोस्तों, रिश्तेदारों और लाखों चाहने वालों ने दुआएं दी हैं। मगर इन सबके बीच एक खास दुआ शामिल है और वो है सलमान की गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ की।

पढ़ें 27 दिसंबर से याद आया, 45 के हुए सलमान खान..
जी हां, कुछ समय पहले सलमान से ब्रेकअप कर चुकीं कैटरीना अपने मियां सलमान के जन्मदिन पर खुद उनके बांद्रा वाले घर में बधाई देने पहुंच गईं और वो भी सबसे पहले। खबरों की मानें तो कैटरीना शनिवार शाम को ही एडवांस में सल्लू को बर्थ डे विश करने उनके घर पहुंच गईं। जहां उन्होंने खान परिवार के साथ डिनर भी किया और सल्लू मियां के साथ जी भरकर बातें भी की।

सलमान इस साल अपनी बर्थ डे पार्टी दुबई में अपने नजदीकी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मानएंगे। शायद अपने काम की व्यस्तता के कारण कैटरीना वहां पर मौजूद ना हों लेकिन सलमान के घर पहुंच कर उन्होंने अपने और सलमान के पैचअप को हवा तो दे ही दी है।

वोट करें इस साल बॉलीवुड में कौन रहा सबसे हिट कौन सबसे फ्लॉप

वैसे ये साल सलमान और कैटरीना के लिए बहुत अच्छा रहा। एक तरफ जहां सलमान की दबंग साल की सुपहिट फिल्म बन गई वहीं शीला की जवानी में कैटरीना ने दर्शकों का खूब ध्यान खींचा। हम भी सलमान के जन्मदिन पर उनके लिए दुआ करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X