27 दिसंबर से याद आया, 45 के हुए सलमान खान..

By Neha Nautiyal

Salman Khan
आप इन्हें चुलबुल पांडे कह लीजिए या बॉलीवुड का दबंग कह लीजिए या अपने सल्लू मियां जो कि आज 45 के हो गए हैं। सलमान एक ऐसे कलाकार हैं जिनके फैन्स को उनकी शादी का सालों से इंतजार है।

मगर अलग-अलग समय पर मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियों के ब्वॉयफ्रेंड रह चुके सलमान का अभी भी शादी का कोई इरादा नहीं लगता। सलमान अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी की उठा-पटक के कारण भी अकसर चर्चा में रहते हैं।

वोट करें इस साल बॉलीवुड में कौन रहा सबसे हिट कौन सबसे फ्लॉप

सही मायने में ये साल दबंग सलमान के नाम रहा। एक तरफ जहां उनकी गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ से रिश्ता टूटा वहीं दूसरी तरफ इस साली आयी दबंग ने फिर सलमान को बॉलीवुड के सुपस्टार कलाकारों में शामिल कर दिया।

अपने एक्स व्बॉयफ्रेंड को कैटरीना शनिवार शाम उनके घर एडवांस में जन्मदिन की बधाई देने पहुंची। सलमान अपना ये जन्मदिन अपने परिवार वालों के साथ दुबई में मना रहे हैं। सलमान ने ट्विटर पर अपने फैन्स को नये साल की बधाई दी है और बताया कि वो दुबई जा रहे हैं।

बॉलीवुड की कुछ हस्तियों ने सलमान को इस तरह से जन्मदिन पर बधाई संदेश लिखे हैं।

अरबाज खानः हैप्पी बर्थ डे सलमान भाई। आपका आने वाला साल भी दबंग हो। वी ऑल लव यू।

प्रिटी जिंटा: जन्मदिन पर बहुत बधाई। उम्मीद है तुम्हारा आने वाला साल भी खुशियों से भरा होगा।

सोनाक्षी सिन्हा: चुलबुल पांडे/ रॉबिनहुड पांडे को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

चेतन भगत: 27 दिसंबर से याद आया, हैप्पी बर्थ डे पांडे जी।

हमारी तरफ से भी चुलबुल पांडे को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। अगर आप भी सलमान को उनके जन्मदिन पर बधाई देना चाहते हैं तो नीचे लिखे कमेंट बॉक्स पर अपना संदेश और टिप्पणी लिखें

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X