गणेश पूजा तो बहाना है संगीता-कैट का सल्लू के घर आने का

जैसा कि सबको मालूम है कि अभिनेता सलमान खान के घर जब भी गणेश पूजा होती है तो बॉलीवुड के सारे दिग्गजों को न्यौता दिया जाता है इसलिए अगर कैटरीना सलमान खान के घर की पूजा में शामिल हुईं तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए क्योंकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पिछली बार भी गणेश विसर्जन के वक्त कैटरीना और सलमान की पहली और पूर्व प्रेमिका संगीता बिजलानी को देखा गया था।

ताज्जुब तो यह होना चाहिए कि जहां संगीता की शादी शुदा जिंदगी को अच्छा-खासा वक्त हो चुका है और इन दिनों कैटरीना और रणबीर की शादी की बातें बॉलीवुड में हो रही हैं बावजूद इसके ऐसा क्या है कि सलमान के एक बुलावे पर संगीता-कैटरीना क्यों चली आती हैं उनके घर पर वह भी पूजा के नाम पर। जब सब कुछ खत्म हो चुका है।

मालूम हो कि सलमान खान पिछले 20 सालों से हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार गणेश चतुर्थी को बड़े ही मन और पवित्रता से मनाते हैं। हर साल की तरह इस बार भी सलमान खान भगवान लंबोदर को अपने घर में सजाया गया था लेकिन इस बार गणपति सलमान के लिए सलमान के घर पर नहीं बल्कि सलमान की बहन अर्पिता के घर पर विराजे थे। क्योंकि सलमान के मुंबई वाले घर में रंगरोवन का काम चल रहा था।

गौरतलब है कि सुपरस्टार सलमान खान की मां डोंगरा हिंदू हैं। इसलिए डोंगरा और सलीम खान के बेटे सलमान खान आधे हिंदू औऱ आधे मुस्लिम हैं। जिसके कारण अगर सलमान ईद मनाते हैं तो शिवरात्रि और गणेश उत्सव भी मनाते हैं। लेकिन कैटरीना कैफ एक मुस्लिम होने के बाद भी गणेश पूजा में शामिल हुईं यह एक खास बात है। बताते चले कि नौ सितंबर को मूर्ति स्थापना से शुरू हुई गणेश पूजा को पूरे डेढ़ दिन तक अर्पिता के घर में जारी रखा गया उसके बाद उनका विसर्जन कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X