रणबीर के कारण करण चाहते हैं इमरान-करीना की शादी?

कहते हैं ना बॉलीवुड में सच्चा दोस्त मिलना नसीब वालों को ही नसीब होता है और शायद ऱणबीर कपूर उन्हीं नसीब वालों में से एक हैं। अब आप सोचेंगे कि कैसे तो सुनिए?

हाल ही में करण जौहर ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि उन्हें लगता है कि करीना कपूर और इमरान खान दोनों को साथ में शादी कर लेनी चाहिए क्योंकि दोनों साथ में काफी सुंदर, एक ऐज के और फ्रेश कपल लगते हैं।

जिसके बाद सब यही सोचने लगे कि कहीं करण जौहर का दिमाग तो नहीं खराब हो गया जो वह इस तरह की बेतूकी बातें कर रहे हैं और सैफ-करीना का घर तोड़ना चाहते हैं। तो सुनिए.. करण जौहर सैफ-करीना का घर नहीं बल्कि इमरान-अवंतिका के घर में खलबली मचाना चाहते थे क्योंकि ऐसा करके वह अवंतिका से रणबीर का बदला लेना चाहते थे। वैसे भी यह जवानी है दीवानी के हिट होने के बाद कऱण रणबीर के सबसे बड़े शुभचिंतक बन गये हैं। इसलिए वह रणबीर का बदला अवंतिका से ले रहे थे।

आपको याद दिलाते हैं कि बात साल 2010 की है जब रणबीर की फिल्म राजनीति हिट हुई हई थी। फिल्म के प्रीमियर पर इमरान की बीवी ने अवंतिका ने रणबीर के लेकर काफी अनाप-शनाप कहा था और राहुल रवैल की बीवी रीता से जमकर झगड़ा किया था। दरअसल उस समय रणबीर और इमरान के बीच तगड़ा मुकाबला चल रहा था। रणबीर तो फ्लॉप होने के बाद हिट हो गये और इमरान हिट होने के बाद फ्लॉप।

थक हारकर रणबीर की ही बहन करीना संग इमरान को फिल्म मिली। इसलिए करण जौहर ने शादी वाली बात छेड़कर अवंतिका को मजा चखाया है। वैसे यह सब कहना हमारा नहीं बल्कि फिल्मी गॉसिंप पंडितों का है।

फिलहाल आपको बता दें कि कऱण जौहर निर्मित और पुनीत मल्होत्रा निर्देशित एक प्यारी सी लवस्टोरी फिल्म गोरी तेरे प्यार में...करीना-इमरान लीड रोल कर रहे हैं। फिल्म 22 नवंबर को प्रदर्शित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X