गैर मर्द की बाहों में करीना को देख सैफ बजायेंगे सीटियां!
इन दिनों चारों तरफ शोर है कि फिल्म 'हैप्पी एंडिग' के लिए करीना कपूर एक बेहद ही हॉट और ग्लैमरस आयटम नंबर करने जा रही हैं। वह भी अपने पति सैफ अली खान के कहने पर।
जिसके बाद हर तरफ इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि आखिर सैफ को तो करीना को रोकना चाहिए था। लेकिन उल्टा वह खुद अपनी बीवी को आयटम नंबर करने के लिए कह रहे हैं, जिस पर कुछ लोग तो काफी खुश हो रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों इस पर बात बनाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
कुछ लोगों का कहना है कि आखिर सैफ कैसे अपने सामने करीना कपूर को 20-25 मर्दों की बांहों में झूलते हुए देख पायेंगे और आम लोगों की तरह सीटियां बजा पायेंगे। क्योंकि आज कल जो आयटम नंबर फिल्मों में रखे जाते हैं उसमें अच्छे खासे डांसर्स होते हैं। आयटम सांग में खूब सारे लिफ्ट होते हैं तो क्या करीना को दूसरे मर्दों के सामने चिपटते और बांहो में झुलते सैफ, सीटियां बजाते हैं तो यह अपने आप में बड़ी बात होगी।
खैर क्या होता है यह तो आने वाला वक्त बतायेगा लेकिन इतना तय है कि करीना का आयटम नंबर बनने से पहले ही चर्चा में आ जायेगा। आपको बता दें कि करीना एक तड़कता भड़कता आयटम नंबर करने जा रही है फिल्म हैप्पी एंडिग में। और ऐसा वह अपने पति सैफ के कहने पर कर रही हैं। क्योंकि इस फिल्म के प्रोड्यूसर सैफ अली खान ही है।
फिल्म का यह आयटम सांग एकदम से ही लोगों को हिलाकर रख देगा क्योंकि फिल्म के निर्देशक राज निधिमारन का कहना है कि यह आयटम नंबर बेहद ही उत्तेजक होने वाला है।
जिसके लिए करीना पूरी तरह से तैयार हैं। वैसे इस फिल्म की हिरोईन करीना नहीं बल्कि इलियाना डि क्रूज होंगी जो कि इन दिनों करीना के एक्स प्रेमी शाहिद कपूर के साथ फटा पोस्टर निकला हीरो फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
