Oooo.. मीरा राजपूत के परफेक्ट मेकअप के पीछे हैं करीना कपूर....
[गपशप] मीरा राजपूत के परफेक्ट मेकअप के पीछे हैं करीना कपूर....की मेकअप आर्टिस्ट मल्लिका भट्ट। जी हां, शाहिद कपूर और मीरा 7 जुलाई को विवाह के बंधन में बंध गए हैं। बहरहाल, इस दौरान जहां शाहिद चर्चा में रहे। वहीं, दुल्हन बनीं मीरा की खूबसूरती पर भी लाखों फिदा हो गए। देंखे शाहिद कपूर की शादी की तस्वीरें-

संगीत हो या शादी या डिनर पार्टी.. मीरा राजपूत परफेक्ट दिख रही थीं। हो भी क्यूं न..शाहिद ने उनके लिए फेमस मेकअप आर्टिस्ट मल्लिका भट्ट को जो बुला रखा था। शाहिद मीरा के लिए सबकुछ बेस्ट चाहते थे। लिहाजा, उन्होंने ऐन वक्त पर मल्लिका से बात की।
बॉलीवुड लाइफ के अनुसार, मल्लिका को बिल्कुल अंत समय में बताया गया कि उन्हें मीरा का ब्राइडल मेकअप करना है। दरअसल, शाहिद शादी को बिल्कुल सीक्रेट रखना चाहते थे।
Exclusive PICS: शादी के बाद डिनर पार्टी में शाहिद-मीरा का जलवा
बता दें, मल्लिका भट्ट करीना कपूर की मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काफी फेमस हैं। वहीं, करीना के अलावा भी वे प्रियंका चोपड़ा और मलाइका अरोड़ा खान जैसी टॉप हीरोइनों का मेकअप भी करती हैं।
बहरहाल, जिस तरह मल्लिका ने मीरा को हर फंक्शन के लिए अलग अलग लुक दिया। हमें बेहद पसंद आया। मीरा राजपूत शादी के हर फंक्शन के दौरान बेहद खूबसूरत दिखीं हैं। आपका क्या कहना है!
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

