उड़ता पंजाब में 'खान' के साथ ही रोमांस करेंगी करीना कपूर खान!
भई बॉलीवुड में तो आजकल एक ही इंसान की चर्चा हो रही है। हमारी बेबो। पहली चर्चा ये है कि करीना कपूर पंजाबी सीख रही है। दूसरी चर्चा हो रही है कि करीना कपूर शाहिद कपूर के साथ उड़ता पंजाब में काम करेंगी। तीसरी खबर आई कि करीना ने उड़ता पंजाब के लिए मोहम्मद अज़हरूद्दीन पर बन रही बायोपिक रिजेक्ट कर दी। चौथी खबर ये आई कि उड़ता पंजाब में शाहिद और आलिया का पेयर होगा।
अब सुनिए फिल्म से जुड़ी पांचवी खबर। अब शाहिद को आलिया मिल गई थीं और चल रही थी फिल्म के चौथे चेहरे की तलाश। सूत्रों की मानें तो ये तलाश फवाद खान पर आकर खत्म हो गई है। जी हां, फिल्म में करीना और फवाद खान का पेयर होगा।
PICS: शाहिद को किसने गिफ्ट रैप में दे डाली आलिया!
इस फिल्म में करीना कपूर, शाहिद कपूर और आलिया भट्ट और अब शायद फवाद खान की मुख्य भूमिकाएं हैं। अपनी ब्रेक-अप के बाद पहली बार करीना कपूर और शाहिद कपूर एक साथ नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
