करीना ने बढ़ाई सुरक्षा पर शाहिद ने अपना बॉडीगार्ड इस हीरोइन के पास भेजा!

लाख चाहो कि अब करीना और शाहिद को एक साथ ना जोड़ा जाए पर दोनों एक साथ एक ही काम कर ही देते हैं और बन जाती हैं हेडलाइन्स। अब करीना ने अपनी सुरक्षा बढ़ा ली है ये तो सबको पता है। एक पत्रिका द्वारा लव जिहाद का मुद्दा उठाने के बाद करीना कपूर ने अपनी सुरक्षा के लिए दो और बॉडीगार्ड रख लिए हैं।

करीना कपूर इन दिनों फिल्म बजरंगी भाईजान की शूटिंग कर रही हैं। वैसे तो इस फिल्म की स्टोरी लाइन के बारे में निर्माताओं की ओर से कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन मिल रही सूचनाओं के अनुसार यह फिल्म भी तथाकथित लव जिहाद के मुद्दे पर है।
ALSO READ: रॉकस्टार में करीना ने इसलिए नहीं किया भाई से रोमांस!

वहीं दूसरी तरफ गौहर खान जिन्हें हाल ही में एक शख्स ने लाइव शो के दौरान थप्पड़ मारा था अब अपने लिए एक बॉडीगार्ड रख लिया है। इसके लिए उनकी मदद की है शाहिद कपूर ने। जी हां, गौहर खान ने अपनी सुरक्षा के लिए शाहिद के बॉडीगार्ड को तैनात किया है। हम तो बस यही उम्मीद करते हैं कि दोनों ही एक्ट्रेस सुरक्षित रहें और इसी तरह बेहतरीन ढंग से अपना काम करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X